ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ में हो बदलाव : पेले

ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ में हो बदलाव : पेलेरियो दि जेनेरियो. महान फुटबॉलरों पेले और जिको ने एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर करके ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ में बदलाव की मांग की है. अमेरिका में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सीबीएफ अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नीरो के सीनेट में सफाई देने के बाद उन्होंने इस पत्र पर […]

ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ में हो बदलाव : पेलेरियो दि जेनेरियो. महान फुटबॉलरों पेले और जिको ने एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर करके ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ में बदलाव की मांग की है. अमेरिका में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सीबीएफ अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नीरो के सीनेट में सफाई देने के बाद उन्होंने इस पत्र पर हस्ताक्षर किये. डेल नीरो ने सीनेट में कहा, ‘मेरे खिलाफ आरोप सरासर गलत हैं. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और मैं बेकसूर हूं.’ पत्र में कहा गया, ‘हम मार्को पोलो डेल नीरो का इस्तीफा और स्वतंत्र तथा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव चाहते हैं.’ इस पत्र पर 130 लोगों ने दस्तखत किये हैं, जिनमें हाल ही में रिटायर हुए गोलकीपर रोजेरियो सेनी, कोच टिटे और मशहूर गायक चिको बुआरकी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >