बुजुर्ग को गोली मारने के मामले की एसडीपीओ ने की जांच :: प्रभात फॉलोअप :: भूमि विववाद में मुखिया पुत्रों ने मारी थी गोली आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी, दहशत में परिजन संवाददाता, बरौली बरौली थाने के माधोपुर करकच गांव में एक बुजुर्ग को मुखिया पुत्रों द्वारा गोली मारने के मामले की जांच सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने की. घटना की जांच करने के बाद पीड़ित परिजनों से पूछताछ की गयी. परिजनों ने एसडीपीओ से आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. परिजनों ने कहा है कि आरोपितों की गिरफ्तारी जब तक नहीं होती, तब तक उनकी जान को खतरा है. उधर, एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच करने के बाद भूमि विवाद से मामला जुड़े होने की बात कही. एसडीपीओ ने कहा कि बाबू लाल साह और मुखिया पुत्रों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. घटना की जांच करने के बाद एसडीपीओ ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिये. उधर, घायल बुजुर्ग का इलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसे होने की बात चिकित्सकों ने बतायी है. बता दें कि माधोपुर करकच गांव में मंगलवार की रात माधोपुर पंचायत के मुखिया पुत्रों ने केस नहीं उठाने पर गोली मार दी थी. वारदात के बाद बरौली पीएचसी से परिजन सदर अस्पताल में इलाज के लिए घायल बुजुर्ग को ले गये, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक पाकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया था. इस मामले में पुलिस ने मोधापुर पंचायत के मुखिया विजयी प्रसाद के दो पुत्रों समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. इनमें मुखिया के पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद क्रांतिकारी, दिनेश प्रसाद और बुलेट साह पर बथान में सो रहे बुजुर्ग पर गोली मारने का आरोप गला था. पुलिस इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज करने का दावा किया है. अबतक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
भूमि विववाद में मुखिया पुत्रों ने मारी थी गोली
बुजुर्ग को गोली मारने के मामले की एसडीपीओ ने की जांच :: प्रभात फॉलोअप :: भूमि विववाद में मुखिया पुत्रों ने मारी थी गोली आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी, दहशत में परिजन संवाददाता, बरौली बरौली थाने के माधोपुर करकच गांव में एक बुजुर्ग को मुखिया पुत्रों द्वारा गोली मारने के मामले की जांच सदर एसडीपीओ […]
