हथुआ में बिजली कंपनी की छापेमारी

हथुआ में बिजली कंपनी की छापेमारीहथुआ. हथुआ अनुमंडल अंतर्गत हथुआ, मीरगंज, कटेया, पंचदेवरी आदि प्रखंडों में बिजली कंपनी द्वारा गठित तीन टीमों ने छापेमारी की. राजस्व में वृद्धि को लेकर बिजली कंपनी द्वारा उक्त कदम उठाया है. इसके अलावा अवैध कनेक्शनधारियों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है. अवैध कनेक्शनधारियों के साथ-साथ […]

हथुआ में बिजली कंपनी की छापेमारीहथुआ. हथुआ अनुमंडल अंतर्गत हथुआ, मीरगंज, कटेया, पंचदेवरी आदि प्रखंडों में बिजली कंपनी द्वारा गठित तीन टीमों ने छापेमारी की. राजस्व में वृद्धि को लेकर बिजली कंपनी द्वारा उक्त कदम उठाया है. इसके अलावा अवैध कनेक्शनधारियों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है. अवैध कनेक्शनधारियों के साथ-साथ बिजली के ओवरलोड उपभोग कर रहे उपभोक्ताओं पर जुर्माना तथा पांच हजार से अधिक बकायदारों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं. कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में संबंधित एसडीओ, जेइ, लाइनमैन की तीन टीमें बनायी गयी हैं. बुधवार को तीनों टीम ने हथुआ अनुमंडल के मीरगंज, हथुआ, कटेया, भोरे, पंचदेवरी, विजयीपुर में सघन छापेमारी की. अवैध कनेक्शनधारियों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >