युवा महोत्सव के सफल प्रतिभागी सम्मानित

युवा महोत्सव के सफल प्रतिभागी सम्मानित अपर समाहर्ता ने दिया प्रमाणपत्र व पुरस्कार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल पुरस्कार पाकर उत्साहित थे कलाकार फोटो नं-17संवाददाता, गोपालगंजजिला युवा महोत्सव में सफल प्रतिभागियों को अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव ने अपने कार्यालय कक्ष में पुरस्कृत किया. उन्होंने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित […]

युवा महोत्सव के सफल प्रतिभागी सम्मानित अपर समाहर्ता ने दिया प्रमाणपत्र व पुरस्कार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल पुरस्कार पाकर उत्साहित थे कलाकार फोटो नं-17संवाददाता, गोपालगंजजिला युवा महोत्सव में सफल प्रतिभागियों को अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव ने अपने कार्यालय कक्ष में पुरस्कृत किया. उन्होंने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. गत 30 अगस्त, 2015 को जिला मुख्यालय में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें निर्णायक मंडलों के द्वारा अलग-अलग विधा के कलाकारों का चयन किया गया. जिन सफल कलाकारों को जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिये गये, उनमें लोक गायन में माही सिंह, लोकगीत में पंकज कुमार त्रिपाठी, लोकनृत्य एकल एवं समूह में अतुल कुमार व रंजना कुमारी, शास्त्रीय कथक नृत्य पल्लवी राज गुप्ता, शास्त्रीय गायन अनूप कुमार, शास्त्रीय वादन ऋचा कुमारी, अतुल कुमार, रंजीत कुमार उपाध्याय, उपेंद्र कुमार तिवारी, लोकगाथा मोतिचंद्र मांझी, ज्ञान प्रकाश चौबे, चाक्षुषकला सुधीर कुमार, चित्र प्रदर्शनी सुधीर कुमार, शिल्पकला प्रदर्शनी लालबाबू ललित, छायाचित्र प्रदर्शनी नयनदीप, एक्सटेंपोर रंजीत कुमार उपाध्याय एवं नाटक में ज्ञान प्रकाश चौबे शामिल हैं. ये सभी कलाकार राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >