यूपी में चुनाव परिणाम आते की बॉर्डर के बाजार में जश्न का माहौल

यूपी में चुनाव परिणाम आते की बॉर्डर के बाजार में जश्न का माहौल विजय जुलूस निकाल कर दी गयी लोगों को बधाईबथना बाजार में जीत के जश्न में बांटी गयी मिठाईफोटो- 22 संवाददाता, कुचायकोटयूपी के पंचायत चुनाव का परिणाम आते ही प्रखंड के बथना बाजार में जश्न का माहौल बन गया है. चुनाव जीत कर […]

यूपी में चुनाव परिणाम आते की बॉर्डर के बाजार में जश्न का माहौल विजय जुलूस निकाल कर दी गयी लोगों को बधाईबथना बाजार में जीत के जश्न में बांटी गयी मिठाईफोटो- 22 संवाददाता, कुचायकोटयूपी के पंचायत चुनाव का परिणाम आते ही प्रखंड के बथना बाजार में जश्न का माहौल बन गया है. चुनाव जीत कर पहली बार प्रधान बनने पर बिहार के इस बाजार में विजय जुलूस निकाल कर लोगों को बधाई दी गयी. एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया गया. बता दें कि सीमावर्ती कुशीनगर जिले के हफुआ बलराम में पहली बार उदयभान के परिवार से प्रधानी छिन कर प्रभु प्रसाद इस बार प्रधान चुने गये हैं. जबकि, हफुआ चतुर्भुज में राम सकल पांडेय के परिवार से सुनील कुमार पांडेय इस बार प्रधान चुने गये हैं. दोनों के प्रधान चुने जाने पर अलग-अलग जुलूस रविवार की शाम बथनाकुटी बाजार में पहुंचा, जहां बड़े-बुजुर्गों से हाथ जोड़ कर आशीर्वाद लिया. वहीं, युवाओं से गले मिल कर सहयोग की अपील की. मौके पर संजय राय, भुनेश्वर शुक्ला, कैलाश चौरसिया, मोतीलाल प्रसाद, कुचायकोट के बीडीसी सदस्य नन्हे तिवारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >