महिला पुलिस मत्रि का गठन

महिला पुलिस मित्र का गठन महिलाओं के विरोध पर भागे अवैध शराब माफियासंवाददाता, मीरगंजसवरेजी हरिजन टोली में बिक रही अवैध शराब के कारोबार को लेकर वहां की महिलाओं की एकजुटता आखिरकार रंग लायी और वहां से शराब माफियाओं को भागना पड़ा. प्रभात खबर ने महिलाओं के इस अभियान को बखूबी साथ दिया, जिसके बाद पुलिस […]

महिला पुलिस मित्र का गठन महिलाओं के विरोध पर भागे अवैध शराब माफियासंवाददाता, मीरगंजसवरेजी हरिजन टोली में बिक रही अवैध शराब के कारोबार को लेकर वहां की महिलाओं की एकजुटता आखिरकार रंग लायी और वहां से शराब माफियाओं को भागना पड़ा. प्रभात खबर ने महिलाओं के इस अभियान को बखूबी साथ दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. मीरगंज थानाध्यक्ष अक्षय लाय यादव की पहल पर इस टोले में बीस महिला व पुरुषों की टीम गठित की गयी है, जो अवैध शराब माफियाओं पर नजर रखेगी. इनको महिला पुलिस मित्र का नाम दिया गया है. टीम का गठित होते ही महिला पुलिस मित्र ने गांव में बाइक से अवैध शराब ला रहे व्यक्ति को धर दबोचा तथा पिटाई करने के बाद शराब भी छिन ली. घटना के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है. गौरतलब है कि दलित बहुल इस गांव में अवैध शराब व्यवसाय से गांव के अधिकतर पुरुष पियक्कड़ बन गये हैं. वहीं, जब किशोर बच्चे भी शराब की तरफ आकर्षित होने लगे, तो महिलाओं का धैर्य जबाब दे गया तथा झाड़ू, लाठी लेकर माफियाओं के खिलाफ जंग छेड़ दी. थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि प्रयोग के तौर पर शुरू की गयी पहल अब रंग ला रही है और मैंने उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी दिया है, ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर मुझसे संपर्क कर सकें. हरिजन बस्ती की इस पहल ने आसपास के गांवों में एक नई चेतना ला दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >