इंद्रदेव हत्याकांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

इंद्रदेव हत्याकांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं:: प्रभात फॉलोअप ::थावे थाना क्षेत्र में भीड़ ने पीट-पीट कर की थी हत्या पीड़ित परिजनों ने की आरोपितों की गिरफ्तारी की मांगसंवाददाता, थावे थावे थाने के सेमरा गांव के पास हुए इंद्रदेव की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस ने फरार आरोपितों को गिरफ्तार नहीं […]

इंद्रदेव हत्याकांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं:: प्रभात फॉलोअप ::थावे थाना क्षेत्र में भीड़ ने पीट-पीट कर की थी हत्या पीड़ित परिजनों ने की आरोपितों की गिरफ्तारी की मांगसंवाददाता, थावे थावे थाने के सेमरा गांव के पास हुए इंद्रदेव की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस ने फरार आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हत्याकांड में चार नामजद समेत सात अज्ञात लोगों को पुलिस ने अभियुक्त बनाया था, जिसमें दो लोगों को वरीय अधिकारियों के दबाव पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि, अन्य नौ आरोपितों में किसी की भी गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है. उधर, हत्या के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिल कर वारदात में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है. थावे थाने की पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी करने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं. पुलिस उनके रिश्तेदार और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >