दहेज में नहीं मिली बाइक, तो पत्नी को छोड़ा

दहेज में नहीं मिली बाइक, तो पत्नी को छोड़ा गोपालगंज. दहेज लोभी पति ने दहेज में बाइक मांगी, नहीं मिली तो पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना वार्ड 12 के निवासी रोजी की शादी विश्वंभरपुर थाने के गुमनिया गांव के भुरा उर्फ […]

दहेज में नहीं मिली बाइक, तो पत्नी को छोड़ा गोपालगंज. दहेज लोभी पति ने दहेज में बाइक मांगी, नहीं मिली तो पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना वार्ड 12 के निवासी रोजी की शादी विश्वंभरपुर थाने के गुमनिया गांव के भुरा उर्फ सैयद के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में लाखों रुपये मिलने के बाद दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं हुई, तो दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही प्रताड़ना शुरू हो गया और बाद में उसे मारपीट कर निकाल दिया गया. पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मांझा थाने के बाजार निवासी इंदू की शादी नगर थाना क्षेत्र में राजू यादव के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में बाइक व सोने की चैन की मांग पूरी नहीं हुई, तो प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >