जिलों में जल्द बनेगा भाजपा का कार्यालय

जिलों में जल्द बनेगा भाजपा का कार्यालयसभी जिले में एक जैसा होगा भवन संवाददातापटना. सूबे के सभी जिलों में जल्द भाजपा कार्यालय का निर्माण होगा. सभी जिले में कार्यालय का भवन एक जैसा होगा. भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. कार्यालय निर्माण पर हर जिले में डेढ़ करोड़ खर्च होने […]

जिलों में जल्द बनेगा भाजपा का कार्यालयसभी जिले में एक जैसा होगा भवन संवाददातापटना. सूबे के सभी जिलों में जल्द भाजपा कार्यालय का निर्माण होगा. सभी जिले में कार्यालय का भवन एक जैसा होगा. भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. कार्यालय निर्माण पर हर जिले में डेढ़ करोड़ खर्च होने का अनुमान है. केंद्र में जब भाजपा की सरकार बनी तो संगठन को विस्तार देने तथा मजबूत करने के लिए हर जिले में पार्टी के लिए कार्यालय भवन बनाने की बात हुई. अभी जिलों में किराये या किसी कार्यकर्ता का मकान में कार्यालय चलता है. कई जिलों में तो यह भी स्थिति नहीं है. अध्यक्ष अपने घर से ही संगठन चलाते हैं. विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार हो जाने की वजह से इस योजना पर ग्रहण लगने की संभावना जतायी जाने लगी. पार्टी कार्यकर्ताओं को लगने लगा कि अब जिलों में पार्टी का अपना कार्यालय भवन नहीं बन पायेगा. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व कार्यालय के लिए भवन निर्माण को लेकर गंभीर है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कतई नहीं चाहता है कि कार्यकर्ता और समर्थक निराश हों. कार्यालय निर्माण से वह कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना चाहता है कि दल बिहार को लेकर गंभीर है. कार्यालय निर्माण के लिए जिलों में बेहतर लोकेशन पर जगह की तलाश शुरू हो गयी है. अगर पार्टी को दान में जगह मिल जायेगी वो भी लेगी नहीं तो खरीद होगी. जानकार सूत्रों के अनुसार कार्यालय के लिए हर जिले में डेढ़ करोड़ खर्च किया जायेगा. सभी जिले में भवन का मॉडल एक जैसा होगा. भवन में अध्यक्ष के कक्ष के अलावा. मीटिंग रूम, अन्य पार्टी पदाधिकारियों का कक्ष तथा दूर- दराज से आये कार्यकर्ताओं का ठहरने की भी इंतजाम रहेगा. प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि जिलों में जल्द कार्यालय के लिए भवन का निर्माण होगा. जमीन की तलाश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >