गौड़ा ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ कियानयी दिल्ली. भारत के चक्का फेंक के एथलीट विकास गौड़ा ने अगले साल होने वाले रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स संस्था आइएएएफ के 2016 ओलिंपिक खेलों में ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अधिक एथलीटों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्वालिफिकेशन मानकों का स्तर कम करने के कारण इन खेलों में जगह बनायी. रियो ओलिंपिक के लिए अप्रैल में जारी क्वालिफिकेशन मानकों के अनुसार पुरुषों के चक्का फेंक में 66 मीटर तक की सीमा तय की गयी थी, लेकिन आइएएएफ परिषद ने हाल में इसे कम करके 65 मीटर कर दिया था. गौड़ा ने मई में जमैका आमंत्रण एथलेटिक मीट में इतनी दूरी तक चक्का फेंका था. मौजूदा एशियाई चैंपियन 32 वर्षीय गौड़ा ने नौ मई को किंग्सटन में 65.14 मीटर चक्का फेंक कर आइएएएफ से मंजूरी प्राप्त प्रतियोगिता जीती थी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सचिव सी के वालसन ने गौड़ा के रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ करने की पुष्टि की. वालसन ने कहा, ‘जमैका की प्रतियोगिता आइएएएफ से मंजूरी प्राप्त थी और इसका आयोजन क्वालिफिकेशन कॉल शुरू होने के बाद हुआ. गौड़ा ने अब रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. उन्होंने 65 मीटर के मानक को पार किया है.’ रियो ओलिंपिक की ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफिकेशन काल एक मई से शुरू हुआ.
गौड़ा ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ किया
गौड़ा ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ कियानयी दिल्ली. भारत के चक्का फेंक के एथलीट विकास गौड़ा ने अगले साल होने वाले रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स संस्था आइएएएफ के 2016 ओलिंपिक खेलों में ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अधिक एथलीटों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्वालिफिकेशन मानकों का […]
