मारपीट में मासूम बच्चा सहित तीन घायल

मारपीट में मासूम बच्चा सहित तीन घायल कुचायकोट. कुचायकोट गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गणेश राम, मुसम्मात पतिया देवी एवं दस वर्षीय मासूम कुमार मारपीट में घायल हो गये. इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गणेश राम अपनी निजी जमीन में नाले का निर्माण का […]

मारपीट में मासूम बच्चा सहित तीन घायल कुचायकोट. कुचायकोट गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गणेश राम, मुसम्मात पतिया देवी एवं दस वर्षीय मासूम कुमार मारपीट में घायल हो गये. इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गणेश राम अपनी निजी जमीन में नाले का निर्माण का रहे थे. इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने पहुंच कर इनके साथ मारपीट की, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >