सुरवल में राशन-केरोसिन कूपन के लिए हंगामा बरौली. बरौली प्रखंड के सुरवल में राशन-केरोसिन कूपन वितरण के दौरान वंचित ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों ने कूपन वितरण कार्य को बाधित कर दिया. ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह से समझा – बुझा कर शांत कराया. बरौली नगर पंचायत के सुरवल में लाभुकों के बीच कैंप लगा कर कूपन का वितरण किया जा रहा था. इस बीच दो दर्जन ग्रामीण वहां पहुंच गये. ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले वर्ष कूपन दिया गया था, जिससे केरोसिन का लाभ मिल रहा था. कूपन खत्म होने के बाद दुबारा नाम काट दिया गया, जिसके कारण तेल से वंचित हैं. पुलिस ने मामले को संबंधित अधिकारी के पास पहुंचाने की बात कही है.
सुरवल में राशन-केरोसिन कूपन के लिए हंगामा
सुरवल में राशन-केरोसिन कूपन के लिए हंगामा बरौली. बरौली प्रखंड के सुरवल में राशन-केरोसिन कूपन वितरण के दौरान वंचित ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों ने कूपन वितरण कार्य को बाधित कर दिया. ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह से समझा – बुझा कर शांत […]
