छेड़खानी का केस नहीं उठाने पर महिला का पैर काटा

छेड़खानी का केस नहीं उठाने पर महिला का पैर काटा महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भरती संवाददाता, मीरगंज लड़की के साथ छेड़खानी किये जाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी को नहीं उठाने पर आरोपितों ने एक महिला पर जानलेवा किया, जिसमें महिला के पैर कट गया और वह गंभीर रुप से […]

छेड़खानी का केस नहीं उठाने पर महिला का पैर काटा महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भरती संवाददाता, मीरगंज लड़की के साथ छेड़खानी किये जाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी को नहीं उठाने पर आरोपितों ने एक महिला पर जानलेवा किया, जिसमें महिला के पैर कट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. जहां, चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर पाकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में घायल महिला जीवन और मौत से जूझ रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मटिहानी नैन गांव की मिंटू देवी की ननद के साथ पूर्व में छेड़खानी किया गया था. इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट किया था. जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपितों को अबतक गिरफ्तार नहीं किया. पुलिस की कार्रवाई नहीं होने पर बेखौफ आरोपितों ने घर से निकली महिला को रास्ते में घेर लिया. छेड़खानी की प्राथमिकी को उठाने के लिए दबाव बनाया. महिला ने जब केस उठाने से इनकार कर दिया तो उस पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया. आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया. उधर, पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर लिया है. पीडि़त महिला ने शंभु राम, बिनोद राम को नामजद करते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >