दस दिवसीय कार्यशाला संपन्न गोपालगंज. दीप सेवा संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे दस दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हो गया. इस कार्यशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्कूलों में एड्स से बचाव की जानकारी संस्था के सदस्यों द्वारा दी गयी. इतना ही नहीं, शहर की दर्जन भर दवा दुकानों के द्वारा दस दिनों में लगभग पांच हजार कंडोम का वितरण किया गया एवं आम लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया गया. संस्था के सचिव डाॅ नयनदीप ने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों को जागरूक करने और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखना है. मौके पर अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष डाॅ अकांक्षा कुमारी, डाॅ राजन कुमार दूबे, डाॅ रितेश कुमार, डाॅ सिबुल तिवारी, प्रभात दीप आदि मौजूद थे.
दस दिवसीय कार्यशाला संपन्न
दस दिवसीय कार्यशाला संपन्न गोपालगंज. दीप सेवा संस्थान के द्वारा चलाये जा रहे दस दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हो गया. इस कार्यशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्कूलों में एड्स से बचाव की जानकारी संस्था के सदस्यों द्वारा दी गयी. इतना ही नहीं, शहर की दर्जन भर दवा दुकानों के द्वारा दस […]
