शिक्षक नियोजन को लेकर डीपीओ से मिला शिष्टमंडल संवाददाता, गोपालगंजउर्दू-बंगला शिक्षकों से संबंधित नियोजन को लेकर शिक्षक नेता सुशील सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीपीओ स्थापना से मिला. शिक्षक नेता ने विभागीय निर्देश के आलोक में इससे संबंधित नियोजन की कार्रवाई करने पर जोर दिया. डीपीओ स्थापना ने कहा कि इससे संबंधित नियोजन को लेकर शीघ्र ही जिले में शिड्यूल जारी कर दिये जायेंगे. विभागीय निर्देश के आलोक में सभी काम होगा. इसमें किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होगी. विदित हो कि विभागीय निर्देश के बावजूद विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया था, जिसके कारण नियोजन प्रक्रिया को स्थगित करनी पड़ी थी. विभाग के द्वारा पुन: इससे संबंधित निर्देश दिये जा चुके हैं.गतिविधि तिथि निर्धारित : वैसी नियोजन इकाई, जहां पूर्व निर्धारित तिथि के अनुरूप नियुक्ति पत्र वितरण के लिए तैयार था, वहां नियोजन पत्र निर्गत करने की तिथि : 09.12.2015 वीसी नियोजन : जहां पूर्व में मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन नहीं हुआ था, वहां नियोजन स्तर पर मेधा सूची के प्रकाशन की तिथि : 10.12.2015जिले द्वारा पंचायत/प्रखंड नियोजन इकाई से संबंधित मेधा सूची का अनुमोदन : 14.12.2015नियोजन इकाई द्वारा नियोजन पत्र निर्गत करना : 28.12.2015
शक्षिक नियोजन को लेकर डीपीओ से मिला शष्टिमंडल
शिक्षक नियोजन को लेकर डीपीओ से मिला शिष्टमंडल संवाददाता, गोपालगंजउर्दू-बंगला शिक्षकों से संबंधित नियोजन को लेकर शिक्षक नेता सुशील सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीपीओ स्थापना से मिला. शिक्षक नेता ने विभागीय निर्देश के आलोक में इससे संबंधित नियोजन की कार्रवाई करने पर जोर दिया. डीपीओ स्थापना ने कहा कि इससे संबंधित नियोजन को […]
