प्रखंड कार्यालय पर माले ने दिया धरना

प्रखंड कार्यालय पर माले ने दिया धरना भोरे. शुक्रवार को भोरे प्रखंड कार्यालय पर माले कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया. इस दौरान सभा भी की गयी, जिसकी अध्यक्षता माले नेता विश्वनाथ गुप्ता ने की. सभा को संबोधित करते हुए माले नेता सुभाष पटेल ने कहा कि 2016 में होनेवाले पंचायत चुनाव […]

प्रखंड कार्यालय पर माले ने दिया धरना भोरे. शुक्रवार को भोरे प्रखंड कार्यालय पर माले कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया. इस दौरान सभा भी की गयी, जिसकी अध्यक्षता माले नेता विश्वनाथ गुप्ता ने की. सभा को संबोधित करते हुए माले नेता सुभाष पटेल ने कहा कि 2016 में होनेवाले पंचायत चुनाव को दलीय आधार पर कराया जाये. नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला लोकतंत्र के खिलाफ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शौचालयविहिन परिवार का कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का यह फैसला गरीबों को चुनाव लड़ने से रोकनेवाला है. उन्होंने मांग की कि पंचायत चुनाव शर्त विहिन होना चाहिए. इसके बाद माले का एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ सोनू कुमार से मिल कर तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा. मौके पर माधव प्रसाद वर्णवाल, बजरंगबली सिंह, विधानचंद राम, कालीचरण सिंंह, अवधेश सिंह, अवधेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >