कैथी लिपि को लेकर होगी एक दिवसीय कार्यशालासंवाददाता, पटनामगही अकादमी के सौजन्य और नालंदा खुला विश्वविद्यालय के आर्थिक सहयोग से विलुप्त होती कैथी लिपि के पुनर्जागरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. तारीख तय नहीं की गयी है, लेकिन 20 से 26 दिसंबर के बीच किसी भी दिन इसका आयोजन किया जा सकता है. इसकी जानकारी मगही अकादमी के अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा उर्फ कवि जी ने दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विचारधारा को देखते हुए नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति व प्रति कुलपति ने सहृदय होकर यह निर्णय लिया है. विलुप्त होती कैथी लिपि को जानने व समझने के इच्छूक छात्र कार्यशाला में भाग ले सकते हैं.
कैथी लिपि को लेकर होगी एक दिवसीय कार्यशाला
कैथी लिपि को लेकर होगी एक दिवसीय कार्यशालासंवाददाता, पटनामगही अकादमी के सौजन्य और नालंदा खुला विश्वविद्यालय के आर्थिक सहयोग से विलुप्त होती कैथी लिपि के पुनर्जागरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. तारीख तय नहीं की गयी है, लेकिन 20 से 26 दिसंबर के बीच किसी भी दिन इसका आयोजन किया जा […]
