आरटीओ सबसे भ्रष्ट इकाई : गडकरी नयी दिल्ली : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उन्हें देश में सबसे भ्रष्ट करार दिया और कहा कि वे चंबल के डकैतों से ज्यादा लूटते हैं. नये मोटर कानून के क्रियान्वयन में देरी से नाराज गडकरी ने कहा कि भूतल परिवहन और सुरक्षा विधेयक लागू होने पर पूरा क्षेत्र सुधर जायेगा. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता और कंप्यूटरीकरण के विरोधी कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग नये विधेयक के खिलाफ हैं और मुझे यह कहते हुए पीड़ा हो रही है कि आरटीओ अधिकारियों ने राज्यों में मंत्रियों को विधेयक का विरोध करने के लिए उकसाया है. गडकरी ने कहा, ‘‘मुझे अपराधबोध लगता है. भारत की तरह आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस और कहीं नहीं हासिल किये जा सकते. इनमें से 30 प्रतिशत फर्जी लाइसेंस होते हैं.” उन्होंने कहा कि अब राज्य साथ में हैं और नया कानून लागू होने पर इलेक्ट्रॉनिक ड्राइविंग लाइसेंसों, ऑनलाइन परमिटों और अन्य सुधारों से परिवहन क्षेत्र बदल जायेगा.
आरटीओ सबसे भ्रष्ट इकाई : गडकरी
आरटीओ सबसे भ्रष्ट इकाई : गडकरी नयी दिल्ली : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उन्हें देश में सबसे भ्रष्ट करार दिया और कहा कि वे चंबल के डकैतों से ज्यादा लूटते हैं. नये मोटर कानून के क्रियान्वयन में देरी से नाराज गडकरी […]
