टेक्नोथोलोन करेगा प्रतिभाओं का चयन

टेक्नोथोलोन करेगा प्रतिभाओं का चयन हथुआ. स्कूली छात्रों को तकनीकी कौशल के चयन के लिए आइआइटी, गुवाहाटी की विद्यार्थी इकाई टेक्नोथोलोन एक वृहद राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करती है. इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को नवीनता व रचनात्मकता के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया जाता है. इस संबंध में आइआइटी, गुवाहाटी के […]

टेक्नोथोलोन करेगा प्रतिभाओं का चयन हथुआ. स्कूली छात्रों को तकनीकी कौशल के चयन के लिए आइआइटी, गुवाहाटी की विद्यार्थी इकाई टेक्नोथोलोन एक वृहद राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करती है. इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को नवीनता व रचनात्मकता के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया जाता है. इस संबंध में आइआइटी, गुवाहाटी के छात्र अभिषेक नारायण सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा के संबंध में जानकारी दी गयी. हथुआ सैनिक स्कूल व इंपीरियल स्कूल में भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थी इकाई द्वारा कराई जानेवाली भारत की सबसे वृहद परीक्षा है. पिछले वर्ष टेक्नोथोलोन की परीक्षा में भारत के 350 शहरों से बड़ी तादात में विद्यार्थी शामिल हुए थे. जूनियर स्क्वायड की परीक्षा में नवम एवं दशम वर्ग के छात्र शामिल होते हैं. जबकि, हॉट्स स्क्वायड की परीक्षा में 11 व 12 के छात्र शामिल होते हैं. पहला चरण की प्रारंभिक परीक्षा 17 जुलाई को होगी. इसमें उत्तीर्ण प्रतिभागियों को एक से चार सितंबर के बीच आइआइटी, गुवाहाटी में आमंत्रित किया जायेगा, जहां इन्हें चैंपियन बनने के लिए विभिन्न चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरना पड़ेगा. प्रत्येक स्क्वायड की विजेता टीम को सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा के संबंध में टेक्नोथोलोन की साइट पर अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >