सहपाठी छात्रा को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि बैकुंठपुर. प्रखंड के अनुग्रह स्मारक अपग्रेड इंटर कालेज सिरसा की छात्रा बबली कुमारी को उसके सहपाठी बच्चों ने अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी. छात्रा की जब अरथी उठी, तो बच्चो की भीड़ जूट गयी. छात्रा की मौत असमय असाध्य रोग के कारण हुई. गांव के मिडिल, सेरहापुरिसरसा व हाइस्कूल, सिरसा के बच्चों ने बालसंसद के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन कर अपने सहपाठी के मृतात्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया. मालूम हो कि खजुहट्टी दयागीर टोला निवासी छात्रा अपने स्कूल के खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग पहचान बनायी थी.
सहपाठी छात्रा को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
सहपाठी छात्रा को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि बैकुंठपुर. प्रखंड के अनुग्रह स्मारक अपग्रेड इंटर कालेज सिरसा की छात्रा बबली कुमारी को उसके सहपाठी बच्चों ने अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी. छात्रा की जब अरथी उठी, तो बच्चो की भीड़ जूट गयी. छात्रा की मौत असमय असाध्य रोग के कारण हुई. गांव के मिडिल, सेरहापुरिसरसा व […]
