डुमरिया पुल पर ट्रैक्टर फंसा, आठ घंटे हाइवे जाम महम्मदपुर. गंडक नदी पर बने डुमरिया घाट पुल के जर्जर होने से आये दिन महाजाम का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को गन्ना लेकर चंपारण से आ रहे ट्रैक्टर के जर्जर पुल पर खराब हो जाने के कारण मंगलवार को पूरे दिन दिल्ली से असम का संपर्क ठप रहा. आठ घंटे तक महाजाम से हाइवे कराह उठा. हजारों ट्रकों की कतार गोपालगंज तथा पूर्वी चंपारण की तरफ लग गया. पर्यटन के लिए आये श्रीलंका और भूटान के बौद्ध भिक्षुओं के वाहन भी इस जाम में फंसे रहे. गोपालगंज से मुजफ्फरपुर, केशरिया होकर पटना आने-जाने वाली दर्जनों बसें तथा मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नेपाल, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, असम से आने-जाने वाले ट्रके भी फंसे रहे. ट्रैक्टर को ठीक कराने के बाद किसी तरह आवागमन बहाल हो सका.
डुमरिया पुल पर ट्रैक्टर फंसा, आठ घंटे हाइवे जाम
डुमरिया पुल पर ट्रैक्टर फंसा, आठ घंटे हाइवे जाम महम्मदपुर. गंडक नदी पर बने डुमरिया घाट पुल के जर्जर होने से आये दिन महाजाम का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को गन्ना लेकर चंपारण से आ रहे ट्रैक्टर के जर्जर पुल पर खराब हो जाने के कारण मंगलवार को पूरे दिन दिल्ली से असम […]
