घटनाओं की गहराई से करें तहकीकात : एसपी

घटनाओं की गहराई से करें तहकीकात : एसपी एसपी ने थानेदारों के साथ की क्राइम मीटिंग रात्रि गश्त बढ़ाने व पैट्रोलिंग का दिया निर्देश बैंकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें पुलिस फोटो न. 22गोपालगंज. किसी भी घटना की पुलिस गहराई से जांच करें. अगर जांच में कोई परेशानी हो, तो वरीय अधिकारी से सलाह […]

घटनाओं की गहराई से करें तहकीकात : एसपी एसपी ने थानेदारों के साथ की क्राइम मीटिंग रात्रि गश्त बढ़ाने व पैट्रोलिंग का दिया निर्देश बैंकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें पुलिस फोटो न. 22गोपालगंज. किसी भी घटना की पुलिस गहराई से जांच करें. अगर जांच में कोई परेशानी हो, तो वरीय अधिकारी से सलाह लें. घटनाओं की जांच कर कार्रवाई त्वरित करें. मंगलवार को क्राइम मीटिंग में एसपी निताशा गुड़िया ने विशेष निर्देश दिया. शीतलहर और कड़ाके की ठंड में चोरी और लूट की घटनाएं अक्सर होती हैं. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस रात्रि गश्ती करे. साथ ही पोस्ट ऑफिस और बैंकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये. चौकीदारों से ग्रामीण इलाके के बैंकों की निगरानी करायी जाये. दिन में शहर में लग रहे जाम से छुटकारा पाने के लिए ट्रैफिक पदाधिकारी को विशेष निर्देश दिया गया. चौक – चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने तथा मुहल्लों में रात्रि गश्ती के लिए टीम तैयार करने का निर्देश टाउन इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को दिया गया. शहर और ग्रामीण में अगर कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश करता है या किसी प्रकार का उस व्यक्ति पर संदेह है, तो पुलिस त्वरित कार्रवाई कर ऐसे लोगों से पूछताछ करें. होटल और मकान में ठहरनेवाले अंजान लोगों की निगरानी करने का निर्देश एसपी ने दिया. एसपी ने कहा कि किसी तरह की सूचना अगर पुलिस को मिलती है, तो इलाके की पुलिस तत्काल कार्रवाई करे. वीआइपी और भीड़ – भाड़ वाले इलाके में खास कर पुलिस को गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. नक्सलग्रस्त क्षेत्र में पुलिस को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो इम्तेयाज अहमद, सदर एसडीपीओ मनोज कुमार, मुख्यालय डीएसपी नरेश चंद्र मिश्रा, प्रशिक्षु डीएसपी विभाष कुमार, इंस्पेक्टर केके मांझी, इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सदर, इंस्पेक्टर हथुआ राम सेवक यादव, महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी के अलावा सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >