बुधवार को नगर विकास विभाग नक्शा पास करने को ले करेगा बैठकबिल्डरों की शिकायतों के बाद प्रधान सचिव ने मांगा आवेदनसंवाददाता,पटनाराज्य के सभी नगर निकायों में नक्शा पास करने को लेकर आनेवाली परेशानियों को दूर करने के लिए बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग इसकी समीक्षा करेगा. जिन लोगों को इस संबंध में परेशानी आ रही है वे अपनी शिकायत सोमवार व मंगलवार को विभाग में जमा करा दें. इन सभी तरह की शिकायतों पर विभाग उचित निर्णय लेगा. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा ने बताया कि बिल्डरों की शिकायत पर बुधवार को उनके साथ बैठक बुलायी गयी है. पटना नगर निगम में भी नक्शा पास करने में कुछ शिकायतें मिल रही हैं. भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर उस दिन विभाग पूरे मामले की समीक्षा कर समाधान निकालेगा. इसको लेकर शहरी नागरिकों से शिकायत आवेदनों की मांग की गयी है जिस पर विचार किया जायेगी.
बुधवार को नगर विकास विभाग नक्शा पास करने को ले करेगा बैठक
बुधवार को नगर विकास विभाग नक्शा पास करने को ले करेगा बैठकबिल्डरों की शिकायतों के बाद प्रधान सचिव ने मांगा आवेदनसंवाददाता,पटनाराज्य के सभी नगर निकायों में नक्शा पास करने को लेकर आनेवाली परेशानियों को दूर करने के लिए बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग इसकी समीक्षा करेगा. जिन लोगों को इस संबंध में परेशानी […]
