पल्लीकल देंगीं बाढ़ राहत कोष में दो लाख रुपये

पल्लीकल देंगीं बाढ़ राहत कोष में दो लाख रुपयेनयी दिल्ली. भारत की चोटी की स्क्वॉश खिलाड़ी और चेन्नई निवासी दीपिका पल्लीकल ने शहर और राज्य में विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए रविवार को तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये देने का फैसला किया. स्क्वॉश में अपनी उपलब्धियों के लिए कई बार तमिलनाडु की […]

पल्लीकल देंगीं बाढ़ राहत कोष में दो लाख रुपयेनयी दिल्ली. भारत की चोटी की स्क्वॉश खिलाड़ी और चेन्नई निवासी दीपिका पल्लीकल ने शहर और राज्य में विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए रविवार को तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये देने का फैसला किया. स्क्वॉश में अपनी उपलब्धियों के लिए कई बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से पुरस्कार हासिल करनेवाली दीपिका तब हांगकांग में खेल रही थीं, जब मूसलाधार बारिश ने राज्य की राजधानी में कहर बरपाया. विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ने कहा, ‘मैंने हांगकांग से चेन्नई में जल प्रलय देखी. पूरा शहर द्वीप जैसा बना गया और लोगों की पीड़ा देख कर वास्तव में मुझे बेहद दुख हुआ. मैं वापसी पर चेन्नई नहीं जा सकी और मुझे शनिवार को मुंबई के लिए उड़ान पकड़नी पड़ी. मैं जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचने की कोशिश करूंगी.’ उन्होंने कहा, ‘मैं राहत कार्यों में अपनी तरफ से मदद देने की कोशिश करूंगी. अभी मैं मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये जमा करवाऊंगी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >