लाहिड़ी संयुक्त 15वें स्थान पर खिसके

लाहिड़ी संयुक्त 15वें स्थान पर खिसकेनसायू (बहामास). भारत के अनिर्बान लाहिड़ी विश्व चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त 73वें स्थान पर खिसक गये. लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 10वें और दूसरे दौर के बाद संयुक्त 14वें स्थान पर चल रहे थे. इस भारतीय गोल्फर ने तीसरे […]

लाहिड़ी संयुक्त 15वें स्थान पर खिसकेनसायू (बहामास). भारत के अनिर्बान लाहिड़ी विश्व चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त 73वें स्थान पर खिसक गये. लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 10वें और दूसरे दौर के बाद संयुक्त 14वें स्थान पर चल रहे थे. इस भारतीय गोल्फर ने तीसरे दौर में दो बर्डी की, लेकिन वह तीन बोगी कर गये, जिससे उनका स्कोर एक ओवर रहा. इस बीच बुबा वाटसन ने एक ईगल और सात बर्डी से कोर्स रिकॉर्ड नौ अंडर 63 के स्कोर के साथ पाल कैसे पर दो शॉट की बढ़त बना ली है. वाटसन ने कैसे के कोर्स रिकॉर्ड की ही बराबरी की जो उन्होंने नौ बर्डी की मदद से 10 मिनट पहले बनाया था. वाटसन का कुल स्कोर 19 अंडर 197 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >