दूसरे के घर में घुसा डीलर गिरफ्तार

दूसरे के घर में घुसा डीलर गिरफ्तार मीरगंज. गौरुप समइल गांव में रविवार की रात्रि गलत नियत से घर में घुसे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया तथा उसकी जम कर पिटाई कर दी. पकड़ा गया व्यक्ति परशुराम पांडेय बताया जाता है. वह विगही बैरिसाल गांव के विनेशरी पांडेय का पुत्र है. […]

दूसरे के घर में घुसा डीलर गिरफ्तार मीरगंज. गौरुप समइल गांव में रविवार की रात्रि गलत नियत से घर में घुसे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया तथा उसकी जम कर पिटाई कर दी. पकड़ा गया व्यक्ति परशुराम पांडेय बताया जाता है. वह विगही बैरिसाल गांव के विनेशरी पांडेय का पुत्र है. डीलर का काम करता है. गौरुप समइल के कालिका दूबे ने मामला दर्ज कराया है. उक्त डीलर परशुराम पांडेय के घर में घुस कर पलंग के नीचे छिपा था कि शोर-गुल होने पर घरवालों ने धर दबोचा. थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने बताया कि आरोपित को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >