राजस्व कर्मियों ने लगाया भेदभाव का आरोप

राजस्व कर्मियों ने लगाया भेदभाव का आरोप हथुआ. जिला स्थापना की लापरवाही से हथुआ प्रखंड के राजस्व कर्मियों में रोष है. हथुआ अंचल के राजस्व कर्मियों ने बताया कि पूरे जिले में राजस्व कर्मियों को 5800 रुपये मूल वेतन का भुगतान किया जा रहा है, वहीं सिर्फ हथुआ प्रखंड के कर्मियाें के साथ नाइंसाफी करते […]

राजस्व कर्मियों ने लगाया भेदभाव का आरोप हथुआ. जिला स्थापना की लापरवाही से हथुआ प्रखंड के राजस्व कर्मियों में रोष है. हथुआ अंचल के राजस्व कर्मियों ने बताया कि पूरे जिले में राजस्व कर्मियों को 5800 रुपये मूल वेतन का भुगतान किया जा रहा है, वहीं सिर्फ हथुआ प्रखंड के कर्मियाें के साथ नाइंसाफी करते हुए 5200 रुपये का वेतनमान दिया जा रहा है. इसको लेकर हथुआ अंचल के कर्मियों ने एक बैठक की तथा मामले के शीघ्र निराकरण करने की मांग की. कर्मियों का कहना है कि स्थापना विभाग को बार-बार स्मारित किये जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >