अब गांवों में लगेगा अक्षर मेला – बटामकेआरपी व प्रखंड समन्वयकों की बैठक में डीपीओं ने कसी मुश्के नवसाक्षरों की परीक्षा की तैयारी में नहीं रहे कोई कमी31 जनवरी को 70 हजार नवसाक्षर देंगे महापरीक्षाफोटो नं 12 साक्षर भारत के केआरपी, प्रखंड समन्वयकों को जानकारी देते डीपीओ एवं एसआरजीगोपालगंज. साक्षर भारत योजना एवं मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेला लगाने का आदेश डीपीओ साक्षरता राकेश कुमार राकेश ने दिया. संकुल संसाधन नवसाक्षरों का मेला लगाने की तैयारी में जुट गया है. शहर के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को आयोजित केआरपी, प्रखंड समन्वयकों की बैठक में कहा गया कि नवसाक्षरों की जनवरी में ही महापरीक्षा होगी. तालिमी मरकज एवं टोला सेवकों के उन्नमुखीकरण के लिए निर्देश दिया गया. एसआरजी सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि टोला सेवक व तालिमी मरकजों द्वारा अभिवंचित समाज के बच्चों को शिक्षण कार्य को उत्कृष्ट बनाने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर अयोजित किया जायेगा.लोक शिक्षा केंद्रों पर नहीं खुला पुस्तकालयलोक शिक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों को प्रशिक्षित करने के लिए सिलाई मशीन एवं पुस्तकालय की स्थापना के लिए विभाग से 12780 रुपये का आवंटन दिया गया था. तीन माह बीत जाने के बाद भी पुस्तकालय के लिए किताब व सिलाई मशीन नहीं खरीदे जाने पर डीपीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी. एक सप्ताह के भीतर पुस्तकालय की किताब व सिलाई मशीन नहीं खरीदी गयी, तो गबन का मामला दर्ज किया जा सकता है.काला जत्था करेगा विज्ञान पर कार्यक्रमसाक्षरता शिक्षा एवं विकास के लिए जिले के काला जत्था को सक्रिय बनाने का आदेश दिया गया है. इस बार काला जत्था विज्ञान के चमत्कार पर लोगों को जगरूक करने का काम करेगा. यह विज्ञान दिवस के मौके पर 28 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा. यह कार्यक्रम जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत के लोक शिक्षा केंद्र व मध्य विद्यालय पर आयोजित किया जाना है.
अब गांवों में लगेगा अक्षर मेला - बटाम
अब गांवों में लगेगा अक्षर मेला – बटामकेआरपी व प्रखंड समन्वयकों की बैठक में डीपीओं ने कसी मुश्के नवसाक्षरों की परीक्षा की तैयारी में नहीं रहे कोई कमी31 जनवरी को 70 हजार नवसाक्षर देंगे महापरीक्षाफोटो नं 12 साक्षर भारत के केआरपी, प्रखंड समन्वयकों को जानकारी देते डीपीओ एवं एसआरजीगोपालगंज. साक्षर भारत योजना एवं मुख्यमंत्री अक्षर […]
