चाचा को लाने जा रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत महम्मदपुर-लखनपुर पथ पर हुआ दर्दनाक हादसासोमवार को आनी थी मृतक की बहन की बरातफोटो नं.2 युवक की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन .संवाददाता, सिधवलियाचाचा को लाने के लिए महम्मदपुर जा रहे युवक को एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने कुचल दिया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. रविवार की सुबह हादसा महम्मदपुर-लखनपुर पथ के महममदपुर थाने के जिन्न बाबा के स्थान के पास हुआ. मृत युवक बैकुंठपुर थाने के दिघवा गांव के अजय पांडेय का 19 वर्शीय पुत्र प्रिंस कुमार पांडेय बताया गया है. वह रविवार की सुबह अपने चाचा प्रमोद पांडेय को महम्म्दपुर मोड से रिसीव करने के लिए जा रहा था. घने कुहरे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बता दें कि प्रिंस कुमार 12वीं का छात्र था. उसके घर सोमवार को बहन की बरात आनी थी. उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आज उठनी थी बहन की डोली, उठी भाई की अरथी(फोटो)3बैकुण्ठपुर. रविवार सुबह के 8 बजे हैं. दिघवा गांव के सत्यदेव पांडेय के घर मांगलिक गीत गूंज रहे हैं. यहां सभी बांस काटने एवं माड़ो छाने की तैयारी में लगे हैं, तभी अचानक लड़की के भाई की मौत की खबर आती है. मौत की खबर सुनते ही जिस घर में मांगलिक गीत गूंज रहे थे, वहं लोग चीत्कार उठे. यह नजारा था सत्यदेव पांडेय के घर का, जहां पल भर में मांगलिक कार्यों की गूंज मातम और चीत्कार में बदल गयी. रविवार को सत्यदेव पांडेय की पौत्री निप्पु कुमारी का कथा मटकोर था. सोमवार को यहां बरात आनेवाली थी. बरात में शरीक होने आ रहे प्रमोद पांडेय को महम्म्दपुर मोड़ से लाने के लिए उनका भतीजा और अजय पांडेय का पुत्र प्रिंस रविवार की सुबह महम्मदपुर मोड़ गया था. वहां जाने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घर में शहनाई बजती, वहां चीख-चीत्कार के बीच लोग अरथी सजाने की तैयारी में लगे थे. जिस घर से मंगलवार की सुबह डोली उठनी थी, वहां रविवार को दुल्हन के भाई की अरथी उठी. प्रिंस ने संभाली थी शादी की जिम्मेवारीप्रिंस के घर सोमवार को सिलीगुड़ी से बरात आनी थी. उसके बाबा सत्यदेव पांडेय नेत्रहीन हैं. प्रिंस के पिता अजय कुमार पांडेय चेन्नई रहते हैं, जिन्हें दो दिनो पूर्व चेन्नई जाकर स्वयं प्रिंस लाया था. एक चाचा प्रमोद पांडेय कटिहार में काम करते हैं, जिन्हें रविवार को लेने के लिए प्रिंस महम्मदपुर जा रहा था. घर पर अपने चाचा विजय पांडेय के साथ शादी की तैयारी का पूरा जिम्मा प्रिंस स्वयं संभाले हुए था. बाजार से लेकर सभी तैयारी में वह दिन-रात लगा हुआ था. उसकी तैयारी और मेहनत शायद कुदरत को मंजूर नहीं थी और बहन की बरात देखने से पहले स्वयं वह काल के गाल मे समा गया. बेसुध हुए परिजनपरिवार में सबसे बड़े लड़के प्रिंस की मौत की खबर से पूरा पांडेय परिवार बेसुध है. मां किरण देवी जहां बार-बार बेहोश हो रही है, वहीं दादा व दादी राजभरी देवी अचेत हैं. प्रिंस का छोटा भाई मनीष और तीन छोटी बहनें पिंकी, डिम्पी, अप्पू और दुल्हन बननेवाली चचेरी बहन निप्पु का रो-रोकर बुरा हाल है. चीत्कार सुन यहां से गुजरनेवाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो रही हैं. ग्रामीणों ने की मंदिर में शादी की तैयारीमृत प्रिंस की चचेरी बहन निप्पू की बरात सिलीगुड़ी से रविवार को निकली. परिवार में वरपक्ष के भी लोग आहत हैं. इधर, इतनी लंबी दूरी तय करके आ रही बरात को ग्रामीण लौटने देना नहीं चाह रहे हैं. ग्रामीणों ने तय किया है कि बिना माड़ो छवाये लड़की के विवाह की रस्म गांव स्थित मंदिर में ही पूरी कर दी जायेगी. इधर, परिवार को ढांढ़स बंधाने, मृत प्रिंस के अंतिम संस्कार की तैयारी करने तथा किसी भी तरह से शादी की रस्म पूरा कराने रंजन पांडेय, मदन तिवारी, देवेंद्र पांडेय, बलिंद्र पांडेय, रविंद्र पांडेय, योगेंद्र पांडेय, मिंटु पांडेय सहित सभी संबंधी एवं ग्रामीण लगे हुए हैं. तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 6 पशु जब्तचार तस्कर गिरफ्तार पुछताछ में जुटी पुलिसएसपी के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवायीसंवाददाता,महम्मदपुरहाइवे पर सक्रिय पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवायी शुरू कर दी है. पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 6 पशुओं को जब्त कर लिया तथा पशु छोडकर भाग रहे चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. महम्मदपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवायी एसपी निताशा गुडिया को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिए गए आदेश के बाद की गयी है. बता दे कि मलमलिया तथा बडहरिया से बढेया मोड होते हुए थाना क्षेत्र से प्रतिदिन तस्करी के पशु तस्करों द्वारा ले जाए जाते हैं. तस्करी की इस घटना को देखते हुए कई संगठनों ने एसपी से मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. एसपी के निर्देश पर हरकत मे आई पुलिस पशु सहित तस्करों को पकडने मे सफल रही. एसआइ श्यामलाल राम नें बताया कि तस्कर पशुओं को लेकर छपरा रोड में जा रहे थे. पुलिस उनका पीछा करते हुए ब्रजिकशोर हाल्ट पहुॅंची जहॉं पशुओं को छोड़कर चारों तस्कर भागनें लगे. भागते तस्करों का पीछा कर उन्हें पकडा गया. पकडे गए तस्करों में मैनुदीन मियां, मजीर मियां, मन्नान आलम, सलमुदीन मियां हैं. सभी तस्कर सिधविलया थाना के जगीरहॉं गांव के रहने वाले हैं. पकडे गए तस्करों से पुलिस पशु तस्करी के गैंग को खंगालने में जुटी है.
चाचा को लाने जा रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत
चाचा को लाने जा रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत महम्मदपुर-लखनपुर पथ पर हुआ दर्दनाक हादसासोमवार को आनी थी मृतक की बहन की बरातफोटो नं.2 युवक की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन .संवाददाता, सिधवलियाचाचा को लाने के लिए महम्मदपुर जा रहे युवक को एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने कुचल दिया. इस हादसे […]
