मुखिया जी को है रोस्टर नर्धिारण का इंतजार

मुखिया जी को है रोस्टर निर्धारण का इंतजार पंचदेवरी. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2016 में आरक्षण रोस्टर के निर्धारण के लिए की गयी रिपोर्ट की मांग के बाद पंचायत प्रतिनिधियों की सांसें अटक गयी हैं. मुखिया जी से लेकर सरपंच, बीडीसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों की परेशानी और बढ़ गयी है. […]

मुखिया जी को है रोस्टर निर्धारण का इंतजार पंचदेवरी. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2016 में आरक्षण रोस्टर के निर्धारण के लिए की गयी रिपोर्ट की मांग के बाद पंचायत प्रतिनिधियों की सांसें अटक गयी हैं. मुखिया जी से लेकर सरपंच, बीडीसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों की परेशानी और बढ़ गयी है. ये सब प्रतिनिधि नये रोस्टर का इंतजार कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगरमी तेज होने लगी थी. पंचायत प्रतिनिधियों ने अंदर-ही-अंदर अपना राजनीतिक जाल बिछाना शुरू कर दिया था, लेकिन आरक्षण रोस्टर में बदलाव की घोषणा के बाद इनकी नींद उड़ गयी है. सभी प्रतिनिधियों को अपने-अपने पद की चिंता सताने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >