गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से किसानों में आक्रोश

गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से किसानों में आक्रोश बैकुंठपुर. प्रखंड के राजापट्टी कोठी में गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिये जाने से किसानों में आक्रोश है. उन्होंने क्रय केंद्र को चालू करने की मांग को लेकर प्रबंधन से मिल कर अपनी बात रखी. किसानों ने बताया कि सिधवलिया शुगर मिल ने राजापट्टी में क्रय […]

गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से किसानों में आक्रोश बैकुंठपुर. प्रखंड के राजापट्टी कोठी में गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिये जाने से किसानों में आक्रोश है. उन्होंने क्रय केंद्र को चालू करने की मांग को लेकर प्रबंधन से मिल कर अपनी बात रखी. किसानों ने बताया कि सिधवलिया शुगर मिल ने राजापट्टी में क्रय केंद्र खोला था. जिसे पिछले साल बंद कर दिया गया. अब फिर से मिल में पेराई सत्र शुरू हो गया है. लेकिन इसके बाद भी अभी तक राजापट्टी में क्रय केंद्र नहीं खोला गया. यह केंद्र बंद होने से राजापट्टी कोठी, हमीदपुर, बलहां, जगदीशपुर, अलेहपुर, हरपुर, माडवा सहित दर्जनों गांव के किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने बताया कि यहां से दूसरा क्रय केंद्र दस से बारह किलोमीटर दूर है. किसानों का आरोप है कि पिछले सीजन में घटतौली पकड़े जाने पर मिल ने अपने लिपिक को वापस बुला कर क्रय केंद्र में ताला लगा दिया गया था. जिससे किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर ही सूखने लगा था. इस मुद्दे को जब प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था तब फिर से क्रय केंद्र को चालू कर दिया गया था. लेकिन फिर पांच दिन बाद मिल प्रबंधन ने इस क्रय केंद्र को बंद कर दिया. अब फिर से मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है. लेकिन इसके बाद भी इस क्रय केंद्र को नहीं चालू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >