गोपालगंज : सोमवार को एक बार फिर शहर में महाजाम रहा. महाजाम से शहर पूरे दिन कौंधता रहा. जाम इस कदर था कि कुछ देर के लिए शहर की रफ्तार रुक गयी. दिन के 11:00 बजते ही शहर जाम से कौंधने लगा था. इसकी शुरुआत 10:00 बजे ही हो गयी थी. आंबेडकर चौक से पोस्ट ऑफिस चौक, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, घोष मोड़, पुरानी बाजार, जादोपुर रोड, थाना रोड महाजाम से जूझता रहा.
मुख्य सड़कों पर लगे जाम के कारण शहर की गलियों में भी चलना मुश्किल हो रहा था. भयंकर जाम की वजह से पोस्ट ऑफिस चौक से आंबेडकर चौक के बीच एक दर्जन से अधिक स्कूलों की गाड़ियां फंसी रहीं. इसके कारण स्कूली बच्चे भूख से तड़पते रहे. कदम -कदम आगे बढ़ने के लिए लोगों को सड़क पर रेंगना पड़ा. जाम का नजारा देर शाम तक बना रहा.
क्या हैं जाम के कारण चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था है ध्वस्त नहीं होता है यातायात नियमों का पालन सड़कों पर है अवैध पार्किंग और स्टैंड सड़क के अधिकतर हिस्से पर है दुकानदारों का कब्जा क्या कहते हैं अधिकारी – फोटोजाम से निबटने के लिए विशेष रणनीति बना कर व्यवस्था करायी जायेगी. इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.
मृत्युंजय कुमार एसडीओ मीरगंज में भी जाम से परेशानी मीरगंज. दिनों दिने व्यस्त होते जा रहा मीरगंज शहर इन दिनों अपनी व्यस्तता से कम जाम से ज्यादा परेशान है. हथुआ मोड़ से लेकर मरछिया देवी चौक तक हर दो घंटे पर जाम लग रहा है. गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं. प्रतिदिन दूर-दराज से आनेवाले लगभग 30-35 हजार यात्री व आम शहरी परेशान हैं.
पैदल चलाना भी मुश्किल है. मालूम हो कि एनएच 85 नाम से शहर की मुख्य सड़क घोषित है, लेकिन अब भी आवश्यकतानुसार सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सका है. इटवा धाम से जिगना ढाला तक बाइपास बनाने की भी प्रक्रिया अभी तक धरातल पर नहीं उतर पायी है.
