इलाज के अभाव मेें दम तोड़ रहे रिटायर्ड परिवहन निगम कर्मचारी, नहीं मिल रहा बकाया

इलाज के अभाव मेें दम तोड़ रहे रिटायर्ड परिवहन निगम कर्मचारी, नहीं मिल रहा बकाया परिवहन निगम के वरीय टंकक बैद्यनाथ प्रसाद ने उचित इलाज के अभाव मेें दम तोड़ दिया थाउनके परिजनों को भुगतान करना पड़ रहा है कर्ज, कई कर्मचारी भी कर्ज में हैं डूबे संवाददाता, पटना राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों […]

इलाज के अभाव मेें दम तोड़ रहे रिटायर्ड परिवहन निगम कर्मचारी, नहीं मिल रहा बकाया परिवहन निगम के वरीय टंकक बैद्यनाथ प्रसाद ने उचित इलाज के अभाव मेें दम तोड़ दिया थाउनके परिजनों को भुगतान करना पड़ रहा है कर्ज, कई कर्मचारी भी कर्ज में हैं डूबे संवाददाता, पटना राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को बकाये वेतन की बात तो दूर, उन्हें भविष्य निधि का भी पैसा नहीं मिल पा रहा है. यह हाल तब है, जब सुप्रीम कोर्ट ने सभी कर्मचारियों की भविष्य निधि की राशि का भुगतान करने का फैसला दो माह पहले ही दिया है. भविष्य निधि की राशि न मिल पाने के कारण परिवहन निगम के कर्मचारी बैद्यनाथ प्रसाद की मौत 28 अक्तूबर को हो गई. वे गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित थे. किसी तरह कर्ज लेकर उन्होंने अपना इलाज मुंबई जाकर कराया, किंतु उनकी जान नहीं बची. अब उनके परिजनों को कर्ज भुगतान करना पड़ रहा है. परिजन इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनसे कर्ज सधेगा भी या नहीं. बैद्यनाथ प्रसाद परिवहन निगम मुख्यालय में 25 वर्षों तक वरीय टंकक के रूप में कार्यरत थे. वे 2005 में रिटायर हुए थे, तब से वे किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. किसी तरह उन्होंने अपनी दो बेटियों का शादी की. वे किसी तरह हॉकरी कर अपना परिवार चला रहे थे. पिछले वर्ष उन्हें कैंसर हो गया. वे लगातार कर्ज ले कर अपना महंगा इलाज करा रहे थे. निगम के पांच हजार रिटायर्ड और सेवारत कर्मचारी परेशानी मेंसर्वोच्च न्यायालय ने दो माह पूर्व ही निगम कर्मचारियों के बकाया और भविष्य निधि भुगतान का आदेश दिया था, किंतु निगम ने अभी तक कर्मचारियों का न बकाया भुगतान किया, न उनके भविष्य निधि का पेमेंट कराया. हाल यह है कि निगम के पांच हजार रिटायर्ड और सेवारत कर्मचारी आज भी कर्ज लेकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के महासचिव विजयधारी कुमार ने सरकार से निगम कर्मचारियों के बकाया और भविष्य निधि का भुगतान जल्द-से-जल्द कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यदि भुगतान न हुआ, तो संघ निगम मुख्यालय पर धरना देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >