त्योहारों को लेकर गांव गुलजार उचकागांव. त्योहारों को लेकर गांवों में रौनक है. गांव में परदेसी पहुंचने लगे हैं. हर घर में खुशियां दस्तक दे रही हैं. दीपावली एवं आस्था का महापर्व छठ को लेकर गांव से बाहर कमानेवाले युवा-बुजुर्ग वापस आ रहे हैं. इससे चौक-चौराहों से लेकर गांव के गलियां तक चहक रही हैं. गांव में बच्चे जहां-तहां दीपावली व छठ के दिन पटाखे एवं आतिशबाजी की तैयारी को लेकर चर्चा में लगे हैं. वही बड़े-बुजुर्ग घर से लेकर सड़क तक की साफ सफाई में लगे हुए हैं. इधर दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर चाक भी चलने लगा है. कुम्हार भी मिट्टी के बरतन, दीये व खिलौने बनाने में जुटे हुए हैं.
त्योहारों को लेकर गांव गुलजार
त्योहारों को लेकर गांव गुलजार उचकागांव. त्योहारों को लेकर गांवों में रौनक है. गांव में परदेसी पहुंचने लगे हैं. हर घर में खुशियां दस्तक दे रही हैं. दीपावली एवं आस्था का महापर्व छठ को लेकर गांव से बाहर कमानेवाले युवा-बुजुर्ग वापस आ रहे हैं. इससे चौक-चौराहों से लेकर गांव के गलियां तक चहक रही हैं. […]
