प्रत्याशियों के साथ नहीं जा सकेंगे अंगरक्षक

गोपालगंज : मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों के साथ उनके अंगरक्षक को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. गोपालगंज जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना स्थल जिला मुख्यालय स्थित विस्कोमान भवन को बनाया गया है. जहां पर सभी छह विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना कल आठ नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी. जिसको […]

गोपालगंज : मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों के साथ उनके अंगरक्षक को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. गोपालगंज जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना स्थल जिला मुख्यालय स्थित विस्कोमान भवन को बनाया गया है. जहां पर सभी छह विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना कल आठ नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी.

जिसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां जिला निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा पूर्ण कर ली गयी है. ताकि हर हाल में मतगणना का कार्य निर्धारित समय से प्रारंभ किया जा सके. वहीं मतगणना के दौरान मतगणना परिसर एवं आस पास के क्षेत्रों में शांति सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सभी तैयारियां की गयी है.

एनएच 28 से मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले मार्ग में दो चेक प्वाइंट बनाये गये है. जहां पर पूर्ण रूप से जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. इतना ही नहीं मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व मतगणना केंद्र के आस पास स्थित मकानों की सघन तलाशी ली जायेगी. की इन मकानों में कोई बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति का ठहराव तो नहीं हुआ है.

मतगणना के दिन ड्रॉप गेट से बिना फोटो युक्त परिचय पत्र दिखाएं मतगणना केंद्र की ओर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेंगी. मतगणना केद्र और उसके आस पास कें इलाकों में शांति व्यस्था बनाये रखने को लेकर मतगणना केंद्र के आस पास केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गयी है. जो मतगणना केंद्र के एक एक गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखेंगे.

कैमरे की निगरानी में खुलेगी इवीएम मतगणना के दिन कैमरे की निगरानी में इवीएम को खोला जायेगा. ब्रज गृह का ताला भी कैमरे की निगरानी में खुलेगी. इवीएम को स्ट्रॉग रूम से मतगणना हॉल तक केद्रीय अर्द्ध सैनिक बल एवं कैमरे के निगरानी में प्रभारी दंडाधिकारी एवं सीपीएमएफ के स्कॉट में पहुंचाया जायेगा. बिना प्रभारी दंडाधिकारी के अनुमति के मतगणना हॉल में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है. वहीं मतों की गणना के बाद इवीएम को सुरक्षित तरीके से वापस लाकर सुरक्षित रखा जायेगा.

इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गयी है साथ ही अधिकारियों को भी अपने ड्यूटी के प्रति सजग रहने का निर्देश जिला निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से दिया गया है.मतगणना स्थल पर नहीं सजेंगी ठेला खमोचे की दुकान मतगणना स्थल की ओर जाने वाली मार्ग एवं मतगणना स्थल के आस पास ठेला खमोचा की दुकान नहीं सजेंगी.

और नहीं अनावश्यक भीड़ जमा होने दिया जायेगा. जिला निर्वाची पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र को निषेध क्षेत्र घोषित करते हुए इस क्षेत्र में ठेला खमोचा और दुकान लगाने पर पाबंदी लगा दी गयी है. इतनी ही नहीं निषेध क्षेत्र के निगरानी के लिये नगर थानाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है.जो इन क्षेत्रों पर अपनी विशेष निगाह रखेंगे.

पैदल गश्ती टीम करेगी भ्रमण मतगणना केंद्र परिसर के आस पास के इलाकों में पैदल गश्ती दल के दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी गश्त करेंगे. ताकि मतगणना स्थल पर किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन न होने पाये. इतना ही नहीं मतगणना केंद्र के आस पास रहने वाले लोगों की सत्यापन किये जाने का निर्देश भी इन पदाधिकारियों को दिया गया है.

ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन न होने पाये. मतगणना हर हाल में कड़ी चौकसी के बीच शांति पूर्ण ढ़ंग से कराया जा सके. इतना ही नहीं मतगणना केंद्र पर जहां तहां पार्किंग किये जाने पर रोक लगायी गयी है. ताकि मतगणना स्थल पर यातायात कि समस्या उत्पन न होने पाये. वाहनों के पड़ाव के लिये निर्देश दिया गया है कि खाली जगह देख कर वाहनों का पड़ाव करें. जहां तहां सड़क के किनारे वाहनों के पड़ाव पर पाबंदी लगा दी गयी है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी मतगणना को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां जिला प्रशासन के द्वारा पूरी कर ली गयी है. ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी उत्पन नहीं होने पाये. हर हाल में मतगणना को शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है. राहुल कुमारजिला निर्वाची पदाधिकारी, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >