एक राउंड में 14 बूथों की काउंटिंगमतगणना को पारदर्शी बनाने की पहल, आयोग ने की तैयारियों की मॉनीटरिंग संवाददाता, गोपालगंज जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गणना रविवार की सुबह आठ बजे से काउंटिंग सेंटर पर अलग-अलग हॉल में होगी. कई चरणों में होने वाली काउंटिंग में एक राउंड में 14 बूथों की गणना की जा सकेगी. प्रत्येक विस क्षेत्र के लिए हाल आवंटित कर दी गयी है. मतगणना को पारदर्शी बनाने की पहल के बीच आयोग ने तैयारियों की मॉनीटरिंग की. बैकुंठपुर सीट की काउंटिंग हॉल नंबर एक, बरौली की हॉल नंबर दो, गोपालगंज सीट की हॉल नंबर तीन, कुचायकोट की हॉल नंबर चार, भोरे सीट की हॉल नंबर पांच तथा हथुआ सीट की मतों की गिनती हॉल नंबर छह में की जायेगी. शनिवार को आंबेडकर भवन में 330 मतगणना कर्मियाेंं को काउंटिंग की ट्रेनिंग दी जानी है. काउंटिंग के दौरान जिले में कंट्रोल रूम बनेगा, जो मतगणना के अंतिम दौर तक कार्य करेगा. मीडिया सेंटर से मिलेगी तमाम जानकारी मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाया जायेगा. जहां पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश आयोग की तरफ से दिया गया है. मतगणना के दौरान प्रेक्षक कक्ष और जिला निर्वााची पदाधिकारी के लिये अलग से कक्ष बनाया जायेगा. मतगणना केंद्र पर थ्री लेयर सुरक्षा मतगणना के दौरान थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था होगी. एनएच 28 से लेकर बिस्कोमान भवन, जिन बाबा तक तीन ड्रॉप गेट बनाये जायेंगे. इसके अलावे मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी से भी तमाम गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. आला अफसरों के साथ 36 दंडाधिकारी व अर्धसैनिक बल तैनात होंगे.
एक राउंड में 14 बूथों की काउंटिंग
एक राउंड में 14 बूथों की काउंटिंगमतगणना को पारदर्शी बनाने की पहल, आयोग ने की तैयारियों की मॉनीटरिंग संवाददाता, गोपालगंज जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतों की गणना रविवार की सुबह आठ बजे से काउंटिंग सेंटर पर अलग-अलग हॉल में होगी. कई चरणों में होने वाली काउंटिंग में एक राउंड में 14 बूथों की […]
