एक्जिट पोल : इ त गजब कइलस ये भाई

एक्जिट पोल : इ त गजब कइलस ये भाई चैनलों और अखबारों में दिखाए जा रहे अनुमानित नतीजे पर बहस-मुबाहिसा शुरूचौक-चौराहों पर सर्वे को लेकर देर तक हो रही चर्चाएं, बूथों से जुटाये जा रहे वोटिंग के आंकड़े फोटो-5- चाय की दुकान पर वोटों का हाल जानते लोगसंवाददाता, बरौली……. का ये भाई एक्जिट पोल त […]

एक्जिट पोल : इ त गजब कइलस ये भाई चैनलों और अखबारों में दिखाए जा रहे अनुमानित नतीजे पर बहस-मुबाहिसा शुरूचौक-चौराहों पर सर्वे को लेकर देर तक हो रही चर्चाएं, बूथों से जुटाये जा रहे वोटिंग के आंकड़े फोटो-5- चाय की दुकान पर वोटों का हाल जानते लोगसंवाददाता, बरौली……. का ये भाई एक्जिट पोल त कमाल कइले बाटे. एतना कांटे क टक्कर के अंदाज त पहिले ना रहे. का गुप्ता जी, हम बोले थे न कि इसबार भी नीतीशे बाबू की सरकार बनेगी. सच हो रहा कि नहीं. इस सर्वे ने भी तो नीतीश बाबू का ही सरकार होने का संकेत दिया है. संजय सिंह ने जवाब दिया, अभी काहे घबड़ा रहे हैं. यहां तो मोदी लहर को इनकार नहीं किया जा सकता है. इसबार परिवर्तन की लहर चल पड़ी है. काउंटिंग का इंतजार करिये सब साफ हो जायेगा. शुक्रवार की शाम चार बजे बरौली कोल्ड स्टोरेज के समीप रामप्रवेश महतो की चाय की दुकान पर इलाके के लोग चाय की चुस्की के साथ वोटों की गणना व एक्जिट के सर्वे पर चर्चा कर रहे थे. शैलेश कुमार, प्रभात गुप्ता से पहले के आकलन पर राजग की सरकार बनाने का दावा कर रहे थे. फैयाज अहमद, नंद किशोर यादव, राजू कुमार का दावा था कि बिहार के लोग अमन पसंद हैं. यहां पीएम मोदी जी के भाषण जो लालूजी के तरह कुछ भी बोलने लगे उसी दिन स्पष्ट हो गया था कि दस बार सरकार नीतीश कुमार की ही बनेगी. मिथिलेश सिंह, राजू कुमार, दीपक साह आदि लोग भी विधानसभावार सीटों के आंकड़े पर बहस-मुबाहिसे में जुटे थे. बगल में बैठे संतोष यादव साह ने कहा कि कुचायकोट में तो एतना टसल बा कि के जीती कहल मुश्किल बा. दोनों तरफ तक दबंगे लोग बा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >