एसडीपीओ ने की अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा गोपालगंज. दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने सदर अनुमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्राइम की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये. पुलिस अधिकारियों को कहा गया कि वाहनों की लगातार चेकिंग की जाये. किसी भी हालत में दीपावली एवं छठ पर्व में असामाजिक तत्वों को सिर उठाने को मौका न मिले. एसडीपीओ ने सदर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों से एक-एक बिंदु पर समीक्षा की. बैठक में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह, गोपालपुर के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, कुचायकोट अशोक कुमार राय, विश्वम्भरपुर लक्ष्मी नारायण महतो, थावे पंकज कुमार, बैकुंठपुर के विजय महतो, मांझा चंद्रिका राम, सिधवलिया अजय कुमार, बरौली मुकेश कुमार, जादोपुर गौतम कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
एसडीपीओ ने की अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा
एसडीपीओ ने की अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा गोपालगंज. दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने सदर अनुमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्राइम की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये. पुलिस अधिकारियों को कहा गया कि वाहनों की लगातार चेकिंग की जाये. किसी […]
