चीन के झालरों से घरों की होगी सजावट

चीन के झालरों से घरों की होगी सजावट लोगो हैफोटो नं-1संवाददाता,गोपालगंज इस बार दीपावली पर घरों की सजावट चीन के झालरों से होगी. सस्ता मिलनेवाला चाइनीज झालर और रोशनी के प्रोजेक्टर की खूब बिक्री हो रही है. बाजार में चाइनीज विद्युत झालर छाये हुए हैं. जिले में दीपावली के मौके पर चाइना लाइट्स का कारोबार […]

चीन के झालरों से घरों की होगी सजावट लोगो हैफोटो नं-1संवाददाता,गोपालगंज इस बार दीपावली पर घरों की सजावट चीन के झालरों से होगी. सस्ता मिलनेवाला चाइनीज झालर और रोशनी के प्रोजेक्टर की खूब बिक्री हो रही है. बाजार में चाइनीज विद्युत झालर छाये हुए हैं. जिले में दीपावली के मौके पर चाइना लाइट्स का कारोबार 1.28 करोड़ रुपये का होता है. स्थानीय स्तर पर तैयार होनेवाले झालरों की डिमांड कम है. पिछले पांच-छह वर्षों में चाइना ने बड़ी तेजी से मार्केट में पैर पसारना शुरू किया है. उतनी ही तेजी से स्वदेशी लाइटों का मार्केट डाउन होना शुरू हुआ है. चाइना मात्र 15 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के झालर उपलब्ध करा रहा है.स्वदेशी है रफ एंड टफ क्वालिटी के मामले में स्वदेशी लाइट रफ एंड टफ है. बेशक यह काफी महंगी पड़ती है. चीन निर्मित 30 फुट का झालर लगभग 30 रुपये पड़ता है. वहीं, स्वदेशी 36 फुट का झालर 130 रुपये पड़ता है, लेकिन क्वालिटी बेजोड़ है. लंबे समय तक उपयोग करनेवाले स्वदेशी झालर ही लेते हैं.टर्न ओवर 1.5 से 2 करोड़केवल गोपालगंज जिले में चाइना लाइट की लगभग 150 दुकानें हैं. जन्माष्टमी से मार्केट की शुरुआत हो जाती है. एक अनुमान के मुताबिक इस दौरान प्रत्येक विक्रेता की एक से डेढ़ लाख रुपये की बिक्री हो जाती है. इस हिसाब से कारोबार 1.5 से 2 करोड़ रुपये का होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >