मधुमेह की दवा पायोग्लीटाजोन प्रतिबंधित

मधुमेह की दवा पायोग्लीटाजोन प्रतिबंधित गोपालगंज. मधुमेह की दवा पायोग्लीटाजोन को भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है. दवा के गंभीर दुष्प्रभाव के चलते यह निर्णय लिया गया है. सदर अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डाॅ शशि रंजन के अनुसार दवा अपने दुष्प्रभाव के चलते विदेशों में पहले ही प्रतिबंधित हो चुकी है. इसके इस्तेमाल […]

मधुमेह की दवा पायोग्लीटाजोन प्रतिबंधित गोपालगंज. मधुमेह की दवा पायोग्लीटाजोन को भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है. दवा के गंभीर दुष्प्रभाव के चलते यह निर्णय लिया गया है. सदर अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डाॅ शशि रंजन के अनुसार दवा अपने दुष्प्रभाव के चलते विदेशों में पहले ही प्रतिबंधित हो चुकी है. इसके इस्तेमाल से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने से हार्ट फेल्योर के खतरे की बात सामने आने पर इसे प्रतिबंधित किया गया. दवा मधुमेह के इलाज में काफी प्रचलित है और करीब आधे से अधिक रोगी इसका इस्तेमाल करते हैं. कहीं अकेले, तो कहीं दूसरे साल्ट के कंबिनेशन में इसका इस्तेमाल होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >