नुक्कड़ चर्चा : चौक-चौराहों पर बन रही सरकार

नुक्कड़ चर्चा : चौक-चौराहों पर बन रही सरकार एक्जिट पोल आने के साथ ही शुरू हो गयी बहसकहीं विकास को बनाया जा रहा आधार तो कही जातीफोटो- 2संवाददाता, कुचायकोट यूपी के बाॅर्डर पर स्थित बथनाकुटी बाजार में मेहीलाल साह की चाय दुकान. गुरुवार की शाम 5.00 बजे थे. पांचवें चरण के मतदान के बाद टीवी […]

नुक्कड़ चर्चा : चौक-चौराहों पर बन रही सरकार एक्जिट पोल आने के साथ ही शुरू हो गयी बहसकहीं विकास को बनाया जा रहा आधार तो कही जातीफोटो- 2संवाददाता, कुचायकोट यूपी के बाॅर्डर पर स्थित बथनाकुटी बाजार में मेहीलाल साह की चाय दुकान. गुरुवार की शाम 5.00 बजे थे. पांचवें चरण के मतदान के बाद टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल आने के साथ ही यहां सरकार बनाने का दौर शुरू हो गया है. बहस यहां चाय की चुश्कियों के साथ शुरू हो गयी थी. चाय दुकान पर सरकार बनायी और बिगाड़ी जा रही थी. कभी विकास को आधार बना कर सरकार बनाने का दावा किया जा रहा था, तो कभी जातीय आधार पर वोटों के गणित कर सरकार बनायी जा रही थी. पल भर में सरकार कभी भाजपा गंठबंधन की, तो कभी महागंठबंधन की बन रही थी. एक्जिट पोल के सर्वे पर सवाल उठाये जा रहे थे. बात आगे बढ़ती है. कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर चर्चा आकर ठहर जाती हैै. रघुनाथ पांडेय इस चर्चा में शामिल होते हैं. वे इस बात से आहत थे कि जब चुनाव आता है, तो हम लोग जाति के उम्मीदवार चुनते हैं. चुनाव को जातीय आधार पर बना देते हैं. विकास की बात कैसे होगी. बस एक ही चर्चा है किस जाति का वोट किसे मिला. बगल में चाय पी रहे शिक्षक भुनेश्वर शुक्ला भी भला चुप कैसे रहते. वे इस बहस में शामिल होते हैं. बहस को आगे बढ़ाते हुए नीतीश कुमार के विकास की चर्चा करते हुए कहते हैं कि आज नीतीश जी की पार्टी अकेले चुनाव में होती, तो बात कुछ और होती. अजय पांडेय, भुटो ठाकुर, अरविंद कुमार कहते हैं कि बिहार के विकास के लिए इस बार केंद्र सरकार के साथ चलनेवाली सरकार नहीं बनेगी, तो विकास नहीं होगा. एक्जिट पोल पर बहस काफी गहमा-गहमी के बीच चलती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >