जहानाबाद जेलकर्मी की बेटी बरामद फुलवारीशरीफ से बीस दिन पूर्व प्रमी के साथ हो गयी थी फरार पटना के मालसलामी से पुलिस ने किया बरामद पटना. बीस दिनों पूर्व अपने प्रेमी अमित कुमार के साथ फरार जहानाबाद जेलकर्मी की बेटी को पुलिस ने पटना के मालसलामी इलाके से बरामद कर लिया. थाने में लड़की ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली है. फुलवारीशरीफ के थानेदार दीवान एकराम ने बताया कि इसोपुर निवासी जहानाबाद जेलकर्मी की बेटी करीब बीस दिन पूर्व गायब हो गयी थी. जेलकर्मी ने बेटी के अपहरण का आरोप लगा कर मामला दर्ज कराया था. जांच के दौरान पता चला कि लड़की मालसलामी इलाके में रह रही है. पुलिस टीम ने छापेमारी कर लड़की को बरामद कर लिया है. लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने प्रेमी सहरसा निवासी अमित के साथ शादी रचा ली है और उसी के साथ रहेगी. पुलिस लड़की का मेडिकल करायेगी. पुलिस लड़की को न्यायालय में पेश कर आगे की करवाई करेगी.
जहानाबाद जेलकर्मी की बेटी बरामद
जहानाबाद जेलकर्मी की बेटी बरामद फुलवारीशरीफ से बीस दिन पूर्व प्रमी के साथ हो गयी थी फरार पटना के मालसलामी से पुलिस ने किया बरामद पटना. बीस दिनों पूर्व अपने प्रेमी अमित कुमार के साथ फरार जहानाबाद जेलकर्मी की बेटी को पुलिस ने पटना के मालसलामी इलाके से बरामद कर लिया. थाने में लड़की ने […]
