एमयू में वेतन सत्यापन कमेटी की बैठक आजबोधगया. मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में गुरुवार को वेतन सत्यापन कमेटी की बैठक होगी. जानकारी के अनुसार, बैठक में दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगी. इसमें शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन निर्धारण से जुड़े पहलुओं पर विमर्श व निर्णय लिये जायेंगे. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो एम इश्तियाक करेंगे.एमयू के कर्मचारी का निधन, शोकसभा आयोजितबोधगया. मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में पंजीयन शाखा में कार्यरत कर्मचारी रघु राम का मंगलवार को निधन हो गया. वह बीमार थे. कर्मचारी की मौत की सूचना पर बुधवार को मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमितेष प्रकाश के साथ ही संघ के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. शोकसभा के बाद एमयू को बंद कर दिया गया. शोकसभा में मौजूद लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा व परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.
एमयू में वेतन सत्यापन कमेटी की बैठक आज
एमयू में वेतन सत्यापन कमेटी की बैठक आजबोधगया. मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में गुरुवार को वेतन सत्यापन कमेटी की बैठक होगी. जानकारी के अनुसार, बैठक में दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगी. इसमें शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन निर्धारण से जुड़े पहलुओं पर विमर्श व निर्णय लिये जायेंगे. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो एम इश्तियाक करेंगे.एमयू के […]
