भीतरघात करनेवालों की बनायी जा रही सूचीचुनाव परिणाम का है इंतजारगोपालगंज. विधानसभा चुनाव में नेताजी को गुमराह करनेवाले ‘उस्तादों’ पर पार्टी की नजर है. वैसे ‘उस्तादों’ की सूची बनायी जा रही है, जिन्होंने पार्टी में रह कर भीतरघात करते हुए दूसरी पार्टी के पक्ष में वोटिंग कराये हैं. ऐसे लोगों की पूरी जानकारी इकट्ठा करने के बाद अब सिर्फ चुनाव परिणाम का इंतजार किया जा रहा है. चुनाव परिणाम आते ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. जानकारों की मानें, तो अगर पार्टी स्तर पर प्रत्याशी की जीत हुई तो इन ‘उस्तादों’ को राहत मिल सकती है, अन्यथा इनको पार्टी से बाहर का रास्ता भी देखना पड़ सकता है. ऐसे ‘उस्ताद’ सिर्फ एक दल में नहीं बल्कि सभी पार्टियों में शामिल हैं. इस चुनाव में घर के भेदियों से ही प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ सकता है. घर की भेदियां कौन है, इसकी जानकारी हो चुकी है. यहां तक कि मतदान के दिन बूथ मैनेजमेंट में भी ‘उस्तादों’ ने खूब खेल किया. कई ऐसे मतदान केंद्र पाये गये, जहां के पोलिंग एजेंट तो पार्टी स्तर पर थे, लेकिन काम किसी एक प्रत्याशी का ही हो रहा था. यानी सेटिंग के तहत चुनाव में वोटिंग करायी गयी.
भीतरघात करनेवालों की बनायी जा रही सूची
भीतरघात करनेवालों की बनायी जा रही सूचीचुनाव परिणाम का है इंतजारगोपालगंज. विधानसभा चुनाव में नेताजी को गुमराह करनेवाले ‘उस्तादों’ पर पार्टी की नजर है. वैसे ‘उस्तादों’ की सूची बनायी जा रही है, जिन्होंने पार्टी में रह कर भीतरघात करते हुए दूसरी पार्टी के पक्ष में वोटिंग कराये हैं. ऐसे लोगों की पूरी जानकारी इकट्ठा करने […]
