मालदीव में आपातकाल घोषित

मालदीव में आपातकाल घोषित माले : मालदीव की सरकार ने बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया, जिससे सुरक्षा बलों को काफी शक्तियां हासिल हो गयी हैं. देश की राजधानी के साथ ही एक रिसॉर्ट पर हथियार और विस्फोटक मिलने के बाद आपातकाल की घोषणा की गयी. इनमें से कुछ हथियार मालदीव राष्ट्रीय सुरक्षा बल के […]

मालदीव में आपातकाल घोषित माले : मालदीव की सरकार ने बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया, जिससे सुरक्षा बलों को काफी शक्तियां हासिल हो गयी हैं. देश की राजधानी के साथ ही एक रिसॉर्ट पर हथियार और विस्फोटक मिलने के बाद आपातकाल की घोषणा की गयी. इनमें से कुछ हथियार मालदीव राष्ट्रीय सुरक्षा बल के शस्त्रागार के हैं. इस बात की जांच की जा रही है कि इन विस्फोटकों को लाने के लिए कौन जिम्मेदार है और किस तरह से शस्त्रागार से ये हथियार बाहर निकले. राष्ट्रपति के नाव पर विस्फोट के सिलसिले में 25 अक्तूबर को उपराष्ट्रपति अहमद अदीब की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों ने इसे राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास बताया था. बाद में मालदीव के एक राजनयिक और मालदीव के ही चार अन्य नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की हत्या के प्रयास में मलेशिया से प्रत्यर्पित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >