विश्व कप में अधिक प्रतिनिधत्व की जरूरत: तेंडुलकरन्यूयार्क. महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर का मानना है कि क्रिकेट भले ही दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल हो, लेकिन इसे वैश्विक खेल बनाने के लिए आइसीसी विश्व कप में अधिक देशों के खेलने की जरूरत है. तीन शहरों में होनेवाली संन्यास ले चुके दिग्गज क्रिकेटरों की टी-20 सीरीज ‘क्रिकेट ऑल स्टार्स 2015’ के लिए ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के साथ यहां पहुंचे तेंडुलकर ने कहा कि इस सीरीज के आयोजन का इरादा अमेरिका में खेल को लोकप्रिय करना ही नहीं, बल्कि इसका वैश्विकरण करना है क्योंकि प्रतिस्पर्धी स्तर पर अधिक देशों के खेल से जुड़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘लोगों का नजरिया है कि टीमें कम होनी चाहिए. लेकिन हमें हल ढूंढना होगा और क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने के लिए मिल कर काम करना होगा और इसे हमें प्रतिस्पर्धा के लिए आठ से 12 देशों तक सीमित नहीं रखना होगा.’ उन्होंने कहा, ‘1975 में हुए पहले विश्व कप से लेकर अब तक सिर्फ नौ से 12 टीमें ही विश्व कप के लिए चुनौती पेश करती हैं. अगर हम इसकी (खेल के वैश्वीकरण) ओर कदम नहीं बढ़येंगे, तो यह कभी नहीं होगा. तेंडुलकर और वार्न की ‘क्रिकेट ऑल स्टार्स 2015’ संन्यास ले चुके खेल के 28 बड़े नामों को एक साथ लायेगी, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली, वीरेंद्र शेहवाग, श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम और शोएब अख्तर शामिल हैं.संन्यास का मतलब बल्ला छोड़ना नहींऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने हाल में कहा था कि संन्यास का मतलब होता है कैरियर खत्म होना और लोग न्यूयार्क, ह्यूस्टन और लॉस एंजिलिस में टी-20 प्रदर्शनी सीरीज में संन्यास ले चुके क्रिकेटरों को देखना नहीं चाहेंगे. चैपल को जवाब देते हुए तेंदुलकर ने कहा, ‘क्रिकेट छोड़ने का कारण यह होता है कि आप उस स्तर पर प्रतिस्पर्धी नहीं रहे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप क्रिकेट का लुत्फ उठाना बंद कर दो. हम यही कर रहे हैं, हम क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं. आप संन्यास ले लो, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप दोबारा क्रिकेट के बल्ले को हाथ नहीं लगाओगे.’ तेंडुलकर ने कहा कि इस सीरीज में खिलाड़ी मजे और लुत्फ के लिए बल्ला दोबारा उठा रहे हैं और अगर इस दौरान वे हजारों लोगों को क्रिकेट देखने और खेल को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. चैपल के बयान के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘लोगों का अपना नजरिया होता है, इसका मतलब यह नहीं कि यह सही नजरिया है.’ सचिंस ब्लास्टर्स और वांर्स वॉरियर्स के बीच सीरीज का पहला मैच 45,000 दर्शकों की क्षमतावाले सिटी फील्ड स्टेडियम में खेला जायेगा, जो मेजर लीग बेसबाल की न्यूयार्क मेट्स का घरेलू मैदान है. तेंदुलकर ने कहा कि लंबी सीरीज खेलना संभव नहीं था, लेकन संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को लगा कि तीन से चार मैच खेलना व्यावहारिक होगा.
वश्वि कप में अधिक प्रतिनिधत्व की जरूरत: तेंडुलकर
विश्व कप में अधिक प्रतिनिधत्व की जरूरत: तेंडुलकरन्यूयार्क. महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर का मानना है कि क्रिकेट भले ही दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल हो, लेकिन इसे वैश्विक खेल बनाने के लिए आइसीसी विश्व कप में अधिक देशों के खेलने की जरूरत है. तीन शहरों में होनेवाली संन्यास ले चुके दिग्गज क्रिकेटरों की टी-20 […]
