शोध में गुणवत्ता के लिए रहें तत्पर

शोध में गुणवत्ता के लिए रहें तत्परएमयू के शिक्षा विभाग में आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्रामफोटो- बोधगया 05-छात्र-छात्राओं को संबोधित करते शिक्षा विभाग के डीन डॉ इसराइल खां.संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग(बीएड) में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क में नामांकन कराये छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित […]

शोध में गुणवत्ता के लिए रहें तत्परएमयू के शिक्षा विभाग में आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्रामफोटो- बोधगया 05-छात्र-छात्राओं को संबोधित करते शिक्षा विभाग के डीन डॉ इसराइल खां.संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग(बीएड) में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क में नामांकन कराये छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के डीन डॉ इसराइल खां ने शोध में गुणवत्ता लाने की अपील की. उन्होंने शोध के छात्र-छात्राओं को कहा कि शिक्षा विभाग में पठन-पाठन के तरीके अन्य विभागों से भिन्न हो सकते हैं. यहां छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के माध्यम से ज्यादा काम करने की नौबत आ सकती है व इसके लिए उन्हें तैयार होना होगा. शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ पीके धल ने कहा कि गुणात्मक शोध के लिए तत्परता जरूरी है. उन्होंने शोध के विभिन्न पहलुओं व नियमों की जानकारी दी. नये छात्र-छात्राओं का अभिनंदन डॉ जफर आलम व मंच का संचालन शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ धनंजय धीरज ने किया. ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ संजीव पांडेय, रामेश्वर मिश्र, राम रतन पासवान, रश्मी सिन्हा, नरगिस नाज, मुकेश कुमार, मोसरत जहां व अन्य शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग से पीएचडी का कोर्स वर्क करने के लिए 55 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >