पीजी सेकेंड सेमेस्टर के प्रोजेक्ट वर्क की दी परीक्षा

पीजी सेकेंड सेमेस्टर के प्रोजेक्ट वर्क की दी परीक्षाफोटो- बोधगया 04– रसायन विज्ञान विभाग में वाह्य परीक्षकों के समक्ष प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुत करते छात्र.संवाददाता, बोधगयास्नातकोत्तर (पीजी) सेकेंड सेमेस्टर के रसायन विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को प्रोजेक्ट वर्क की परीक्षा दी. इसमें छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा के बाद प्रोजेक्ट वर्क तैयार कर परीक्षा देनी होती […]

पीजी सेकेंड सेमेस्टर के प्रोजेक्ट वर्क की दी परीक्षाफोटो- बोधगया 04– रसायन विज्ञान विभाग में वाह्य परीक्षकों के समक्ष प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुत करते छात्र.संवाददाता, बोधगयास्नातकोत्तर (पीजी) सेकेंड सेमेस्टर के रसायन विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को प्रोजेक्ट वर्क की परीक्षा दी. इसमें छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा के बाद प्रोजेक्ट वर्क तैयार कर परीक्षा देनी होती है. छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार प्रोजेक्ट वर्क की जांच के लिए एचडी जैन कॉलेज, आरा से प्रो शारदा नंदन सिंह व एलएन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से प्रो एसएस सिंह वाह्य परीक्षक (एक्सटर्नल) के रूप में शामिल हुए. वहीं, इनके सहयोग के लिए एमयू रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो उपेंद्रनाथ वर्मा व डॉ आरपीएस चौहान भी परीक्षक के रूप में मौजूद थे. प्रोजेक्ट वर्क परीक्षा में रसायन विज्ञान विभाग के 36 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फर्स्ट सेमेस्टर में 50 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया था. लेकिन सेकेंड सेमेस्टर में मात्र 36 स्टूडेंट्स ही पढ़ाई को आगे तक पूरा करने में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि सेकेंड सेमेस्टर में प्रोजेक्ट वर्क की परीक्षा व फोर्थ सेमेस्टर में लिखित परीक्षा के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा देनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >