आज पहली बार मतदान करेंगे 53750 युवागोपालगंज. लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार 53750 युवा मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनको पहली बार वोट देने का मौका मिल रहा है. वे अपने वोट से बिहार का भविष्य तय करने की तैयारी कर रखे हैं. इस बार कुल 17.27 लाख मतदाताओं में से 9.82 लाख मतदाता युवा हैं. युवा मतदाताओं के हाथ में ही 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. पहली बार वोट देनेवाले मतदाता उत्सुक हैं कि कैसे मतदान केंद्र पर पहुंच जाएं. वोट देने के बाद ही ये कोई दूसरा काम करेंगे. पुरानी चौक नोनिया टोली के मिन्टु कुमार कहते हैं कि स्नातक में पढ़ाई के दौरान मतदाता सूची में नाम जुटा. अब वोट देने की बारी है. मैं सारा काम छोड़ कर पहले वोट दूंगा. राजेंद्र नगर की रागनी कुमारी कहती है कि नाश्ता के पहले वोट देंगे.
आज पहली बार मतदान करेंगे 53750 युवा
आज पहली बार मतदान करेंगे 53750 युवागोपालगंज. लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार 53750 युवा मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनको पहली बार वोट देने का मौका मिल रहा है. वे अपने वोट से बिहार का भविष्य तय करने की तैयारी कर रखे हैं. इस बार कुल 17.27 लाख मतदाताओं में से 9.82 लाख मतदाता […]
