भाजपा नेता को मिली हत्या की धमकी कुचायकोट. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया के रहनेवाले भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानचंद साह को जान से मारने की धमकी उनके मोबाइल पर दी गयी है. उनकी भाभी कुचायकोट प्रखंड के जिला पर्षद 10 की सदस्या हैं. ज्ञानचंद साह चुनाव की कमान संभाले हुए हैं. उन्हें घर बैठ जाने की सलाह देते हुए कहा गया है कि अगर चुप नहीं बैठा, तो हत्या कर दी जायेगी. इससे पहले गाली-गलौज भी की गयी. इस मामले में उन्होंने लिखित शिकायत गोपालपुर थाने में की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उधर, इस मामले में एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय ने भाजपा नेता उमेश प्रधान के साथ गोपालगंज परिषद में प्रेक्षक से मिल कर उसकी शिकायत दर्ज की है.
भाजपा नेता को मिली हत्या की धमकी
भाजपा नेता को मिली हत्या की धमकी कुचायकोट. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया के रहनेवाले भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानचंद साह को जान से मारने की धमकी उनके मोबाइल पर दी गयी है. उनकी भाभी कुचायकोट प्रखंड के जिला पर्षद 10 की सदस्या हैं. ज्ञानचंद साह चुनाव की कमान संभाले हुए हैं. उन्हें घर बैठ जाने की […]
